परिवारवादी यूनिवर्सिटी है कांग्रेस : कैबिनेट मंत्री के बयान पर भड़के युवा चेतना प्रमुख, जानें क्या कहा
पटना : युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रोहित कुमार सिंह ने कहा की कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे लगातार हमारे देश की आत्मा पर प्रहार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने हाल में आपकी पार्टी को सबक सिखाया है फिर भी आप समझ नहीं रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले सनातन धर्म पर और अब महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर गलत टिप्पणी कर उन्होंने मर्यादा की सीमा को लांघ दिया है। रोहित सिंह ने कहा की परिवारवादी यूनिवर्सिटी के छात्र प्रियांक खड़गे जनता ने हाल में आपकी पार्टी को सबक सिखाया है फिर भी आप नहीं समझ रहे हैं। घोड़ी और गजनी की संस्कृति में विश्वास रखने वाले देश विरोधी शक्तियों का उपचार 2024 में जनता करेगी। रोहित सिंह ने आगे बताया कि कांग्रेस परिवारवादी यूनिवर्सिटी है।