बिहार विधानसभा का बजट सत्र : पटना में नीट छात्रा और दरभंगा में रेप केस मामले पर विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा, सीएम से मांगा जवाब

Edited By:  |
vihar vidhansabha ka bajat satra

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया. विपक्षी राजद और कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में नीट छात्रा मामला और दरभंगा में रेप हत्या केस पर जवाब मांग रहे थे.

विपक्ष ने मंगलवार को बजट सत्र शुरु होते ही सदन में हंगामा शुरु कर दिया. राजद के सदस्यों ने सदन में बलात्कार में नंबर 1 बिहार,दोषी मोदी-नीतीश की तख्तियां लहरायी. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें कई बार शांत करने की कोशिश की.

विपक्षी राजद और कांग्रेस के विधायकों ने पटना नीट छात्रा हत्या,दरभंगा रेप और मर्डर केस समेत तमाम मामलों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांग रह थे. विपक्षी राजद और कांग्रेस के सदस्य मना करने पर भी शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे. हालांकि स्पीकर प्रेम कुमार ने विपक्ष को आश्वासन दिया कि शून्यकाल में उनका सवाल लिया जाएगा और उस पर सरकार जवाब भी देगी. लेकिन विपक्षी राजद और कांग्रेस के विधायक शांत नहीं हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए.

सदन में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि माननीय विपक्षी दल के सदस्य नारे लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जवाब दें. जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल यहां मौजूद है. वो सवाल पूछें और सवाल पूछने की प्रक्रिया नियमावली में निर्धारित हैं. गंभीर से गंभीर और संवेदनशील मुद्दों को भी उठाने का नियमावली में प्रावधान है. ये उसके तहत उठाएं, सरकार जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं.