Bihar के CM नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान : आशा कार्यकर्ताओं को तीन गुना मानदेय

पूर्णिया-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार वासियों को लगातार सौगात पर सौगात दे रहे है। आज मुख्यमंत्री ने बिहार के1लाख7आशा कर्मियों और ममता दीदी के प्रोतसहन राशि में भारी वृद्धि की है। मुख्यमंत्री जी ने आशा कार्यकर्ताओं को अब₹1000 की जगह₹3000 प्रतिमाहऔर ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव₹300 की जगह₹600 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। यह आशा और ममता कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम को सम्मान है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और सशक्त होंगी।
इससे पूर्णिया के आशा कर्मियों में काफी खुशी है पूर्णिया पूर्व पीएचसी के आशा उषा, सुचिता और सीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के महिलाओं के लिए हमेशा से सोचते रहते हैं । यही कारण है कि कभी35%आरक्षण तो कभी पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण दे कर महिला उत्थान का काम किया है।
वही आज हम आशा दीदियों की मानदेय की राशि बढ़ा कर एक लाख सात हजार बिहार के आशा परिवार के लिए उम्मीद बने है इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने को लेकर उनकी बहुत पुरानी मांगे थी। इसके लिए वे लोग कई बर आंदोलन भी किए थे। लेकिन देर से ही सही आज मुख्यमंत्री ने उनकी बात को सुना और प्रोतसहन राशि1000से बढ़ाकर3000रूपये किया है। इससे वे लोग काफी खुश हैं और मुख्यमंत्री का धन्यवाद दे रहे हैं।
पूर्णियासेजे पी मिश्रा की रिपोर्ट