टारगेट में रांची सिविल कोर्ट : इस बार 14 साइनाइट बम से उड़ाने की मिली धमकी,हरकत में आई पुलिस

Edited By:  |
target mein ranchi civil court

रांची:रांची सिविल कोर्ट को लगातार दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. किसी ने सिविल कोर्ट को निशाना बनाते हुए धमकी भरा ई-मेल भेजा है. इस बारसाइनाइट बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाला अज्ञात शख्त नेरांची सिविल कोर्ट में 14 साइनाइटबम लगाए जाने की बात ई-मेल के जरिए कहा है.ई-मेल के माध्यम से दी गई धमकी में लिखा गया है कि ड्रोन की मदद से 14 बम गिराए गए है. जबकि,रांची कुछ दिन पहले भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद रांची पुलिस हरकत में आ गई है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर में तलाशी ले रहे. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान जारी है.