रांची में गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक व्यवस्था : समारोह को लेकर 26 जनवरी को रांची में बड़े वाहनों की एंट्री रहेगी बैन

Edited By:  |
ranchi mai gantantra diwas per traffic vyavastha

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर 26 जनवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात को लकर रविवार यानि 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रखा गया है. शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन होगा.

रांची शहर में आने वाले भारी वाहन का स्थान निर्धारित की गई है. कांके से रांची आने वाले वाहन बोरिया तक, चाईबासा से खूंटी होकर रांची आने वाले वाहन बिरसा चौक तक, गुमला व सिमडेगा से रांची आने वाले कटहल मोड़ व आईटीआई तक, जमशेदपुर से आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक तक आ सकते हैं. वीआईपी के लिए मार्ग निर्धारित किए गए हैं.

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान और आसपास में वाहन पड़ाव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक एसपी के मुताबिक मोरहाबादी मैदान में उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम एवं रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआइपी द्वार तक किसी भी प्रकार के वाहन का पड़ाव वर्जित रखा गया है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--

}