रांची : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां बीजेपी का थामा दामन,आदित्य साहू और बाबूलाल ने सीएम हेमंत को दिखाया आईना

Edited By:  |
ranchi

रांची:राजधानी रांची के हरमू में स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने बीजेपी का दामन थामा.पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि राज्य को बनने के लिए लाठियां खाई, जेल गए और अब बीजेपी के साथ हम सभी लोग शामिल हो रहे हैं. उन्होंने पार्टी कार्यालय में बीजेपी छोड़ कर नहीं जाने का वादा किया. इस दौरान पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने मंच से हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. कहा कि अब के समय की जेएमएम हेमंत सोरेन की पैकेट वाली जेएमएम हो चुकी है.हमारे समाज को न्याय सिर्फ बीजेपी ही दिलाएगी.

हेमंत सरकार दलित के खिलाफ

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी समाज और वर्ग के बारे में सोचने के साथ सबका साथ सबका विकास और सबका साथ के संकल्प के साथ काम कर रही हैं. कांग्रेस के लोग बाबा भीमराव आंबेडकर को बारे में बात करते है लेकिन, सम्मान नहीं दिया. सम्मान देने का काम किसान मजदूर की सरकार ने दिया. इसके साथ ही दलित समाज को राष्ट्रपति पद देखकर समाज को सम्मानित करने का काम किया.हेमंत सरकार दलित समाज के खिलाफ काम कर रही हैं. पार्टी में शामिल होने के लिए बहुत अच्छा दिन समाज के लोगों ने चुना है और अब इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना है.

राज्य में लॉ इन ऑर्डर की स्थिति खराब

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दुलाल भुइयां किसी परिचय के मोहताज नहीं है. प्रदेश ही नहीं पूरे देश में समाज के लोग इन्हें जानते हैं. आप सबके आने से पार्टी मजबूत होगी और दलित क्षेत्र में हम जहां कमजोर थे वहां पर पार्टी को मजबूती मिलेगी. वहीं, नगर निकाय चुनाव पर बाबूलाल मरांडी ने कहा किबीजेपी की मजबूती से डरकर हेमंत सोरेन ने सीएम बनते ही दलगत निकाय चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया. आज हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य में निकाय चुनाव कराया जा रहा है. निकाय चुनाव में गड़बड़ करने की मंशा से बैलट पेपर से चुनाव कराया जा रहा है. इसलिए आप लोगों को मजबूती मिले. राज्य में लॉ इन ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है. यहां तक कि बच्चों की सुरक्षा सरकार नहीं कर पा रही है.