पीएम मोदी का बर्थ-डे आज : युवा चेतना ने धूमधाम से किया सेलिब्रेट, सैकड़ों महिलाओं के बीच बांटी साड़ी, महीनेभर तक चलेगा सेवा कार्य

Edited By:  |
PM MODI KE BIRTHDAY PER YUVA CHETNA NE KIYA CELEBRATE

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश और विदेश से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच कई संस्था और संगठन भी पीएम मोदी के बर्थ-डे को सेलिब्रेट कर रही हैं।

पटना के शेखपुरा मोड़ पर युवा चेतना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सैंकड़ों महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर साड़ी वितरण किया।

इस मौके पर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ चुका है। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के माध्यम से पूरी दुनिया को देश की शक्ति से अवगत करा दिया। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर एक महीने तक पूरे देश में सेवा कार्य का संचालन किया जाएगा।

इसके साथ ही रोहित कुमार सिंह ने कहा कि परिवारवादियों और सनातन विरोधियों को मिट्टी में मिलाने हेतु जनता आतुर है। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश को बचाने के लिए परिवारवादियों के ख़िलाफ़ लड़ना होगा।