मन की बात का 107 वां एपिसोड : PM मोदी ने आतंकी घटना के साथ ही विदेशों में भारतीयों की शादी पर की चर्चा,जानें और क्या-क्या कहा..

Edited By:  |
PM Modi discussed the terrorist incident as well as the marriage of Indians abroad, know what else he said.

DELHI:-पीएम मोदी ने अपने मन की बात के 107 वे एपिसोड में 2008 में हुए आतंकी हमला के साथ ही संविधान दिवस को याद किया,उन्हौने विदेशों में शादी,जल संरक्षण,लोकल फॉर वोकल समेत अन्य योजनाओं और मुहिम की चर्चा की.

आतंकी हमलों को किया याद

पीएम मोदी ने मन की बात इस ताजा एपिसोड में देश के नागरिकों को परिवारजनों से संबोधित करते हुए अपनी बात रखी.पीएम नोदी ने कहा कि आज ही के दिन मुंबई में आतंकी हमला हुआ था जिसमें हमारे सैकड़ों नागरिक मारे गये थे.उन्हें याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश अब आतंकियों से सख्ती से निपट रहा है.वहीं संविधान दिवस को याद करते हुए उन्हौने संविधान निर्माण की चर्चा की .पीएम मोदी ने कहा कि संविधान के निर्माण में दो साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। 60 से ज्यादा देशों के संविधान का अध्ययन के बाद संविधान का ड्राफ्ट तैयार हुआ था और उसे अंतिम रूप देने से पहले दो हजार से ज्यादा संशोधन किए गए। 1950 में संविधान लागू होने के बाद भी अब तक कुल 106 संविधान संशोधन किए जा चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य रहा कि संविधान का पहला संशोधन बोलने की आजादी और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकारों में कटौती के लिए हुआ। वहीं 44वें संविधान संशोधन के जरिए आपातकाल के दौरान की गई गलतियों को सुधारा गया

भारत में ही शादी समारोह करने की अपील

विदेश जाकर भारतीयों के शादी करने के बढ़ते प्रचलन की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों कुछ परिवारों में विदेशों में जाकर शादी करने का नया वातावरण बन रहा है, ये जरूरी है क्या? भारत की मिट्टी में भारत के लोगों के बीच अगर हम शादी ब्याह करेंगे तो देश का पैसा, देश में रहेगा। छोटे छोटे गरीब लोग भी अपने बच्चों को आपकी शादी की बातें बताएंगे। उन्हौने आगे कहा कि मैंने वोकल फॉर लोकल की अपील की थी और बीते कुछ दिनों में त्योहारों पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। वोकल फॉर लोकल अभियान समृद्ध भारत के द्वार खोल रहा है। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

डिजीटल लेन-देन की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि देश में डिजीटल क्रांति हो रही है.उनकी अपील है कि लोग एक महीने नगद के बजाय डिजीटल लेन-देन का प्रण लें और फिर एक महीने बाद अपने अनुभवों को फोटो के साथ हमें शेयर करें.

गुजरात के युवाओं का बढ़ाया उत्साह

मन की बात में पीएम मोदी ने जल संरक्षण और अमृत सरोवर को लेकर भी बात की।उन्हौने कहा कि भारत में 65 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं। गुजरात के अमरेली में जल उत्सव मनाया जाता है, जिससे जल संरक्षण को लेकर जागरुकता आई है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बेल्जिपुरम यूथ क्लब स्किल डेवलेपमेंट पर फोकस कर रहा है.पीएम ने सूरत की चर्चा करते हे कहा कि यहां के युवाओं की एक टीम ने प्रोजेक्ट की शुरुआत की है जिसका लक्ष्य सूरत को सफाई और सस्टेनेबल विकास की मिसाल बनाना है। इसके तहत युवा सार्वजनिक जगहों की सफाई करते हैं और आज इन लोगों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो गई है। इन लोगों की टीम ने लाखों किलो कचरा हटाया है।

पेटेंट के क्षेत्र में भारत का बढ़ा दबदबा

पीएम मोदी ने पेटेंट को लेकर चर्चा की और बताया कि 2022 में भारतीयों द्वारा पेटेंट आवेदन में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पेटेंट फाइल करने में सबसे आगे रहने वाले टॉप-10 देशों में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सरकार ने जो प्रशासनिक और कानूनी सुधार किए हैं। उसके बाद आज हमारे युवा एक नई ऊर्जा के साथ बड़े पैमाने पर इनोवेशन में जुटे हैं।

महिला आरक्षण की चर्चा

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण की चर्चा करते हे कहा कि संविधान सभा में 15 महिलाएं थी। इन्हीं में से एक हंसा मेहता ने महिलाओं के अधिकार और न्याय की आवाज बुलंद की थी। उस समय भारत उन कुछ देशों में से था, जिन्होंने महिलाओं को संविधान से वोटिंग का अधिकार दिया। संविधान निर्माताओं की उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए भारत की संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास किया है और यह हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है।