Hindi News / जमशेदपुर डीसी ने 2 प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना, ग्रामीण...

PM JANMAN : जमशेदपुर डीसी ने 2 प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना, ग्रामीण अधिकारों को पाने के लिए होंगे जागरुक

Edited By:  |
pm janman

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय से 2 प्रचार रथ को डीसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को सड़क, बिजली, भूमि एवं सामुदायिक भवन जैसे 13 योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.


इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता सोच से आदिवासी जनजाति विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो, इसी उद्देश्य से इस प्रचार रथ को रवाना किया गया.. इससे क्षेत्रवासी अपने अधिकारों को पाने के लिए जागरूक होंगे.