पटना पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद : कल राजगीर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, राजभवन में रात्रि विश्राम

पटना : खबर है पटना से जहां पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार दोपहर पटना पहुंच गए हैं। पूर्व राष्ट्रपति शुक्रवार को नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज रात राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह वह राजगीर के लिए रवाना हो जाएंगे। जानकारी मिल रही है कि फिर कल ही दिल्ली के लिए भी रवाना हो जाएंगे।
पूर्व राष्ट्रपति नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित 'लोकतंत्र की जननी' विषय पर आयोजित सेमिनार में शामिल होने बिहार आ रहे हैं। नालंदा विश्वविद्यालय में लोकतंत्र का वैशाली उत्सव मनाया जा रहा है। उसी तहत इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा। मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी पूर्व राष्ट्रपति के साथ नालंदा जाएंगे।
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं, यही कारण है कि उनका बिहार से विशेष लगाव है। वह कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं और यहां के सीएम नीतीश कुमार से भी उनके अच्छे संबंध हैं। हालांकि मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार उनका सीएम से मिलने का कार्यक्रम तय नहीं है।