Hindi News / 9-10 अगस्त को दो दिवसीय राज्यस्तरीय चिंतन शिविर, सीएम सम्राट करेंगे उद्घाटन

पटना में शिक्षा पर मंथन : 9-10 अगस्त को दो दिवसीय राज्यस्तरीय चिंतन शिविर, सीएम सम्राट करेंगे उद्घाटन

Edited By:  |
patna mein siksha par manthan

पटना:बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करने के लिए पटना में दो दिवसीय राज्यस्तरीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर 9 और 10 अगस्त को पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित होगा. इसमें शिक्षा विभाग के करीब 400 वरिष्ठ, क्षेत्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिविर का उद्घाटन करेंगे.

शिक्षा विभाग केचिंतन शिविर मेंमहत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अनुसार,यह चिंतन शिविर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ नेतृत्व, विभिन्न संस्थानों और सहयोगी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय,नीतिगत विमर्श और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. पहली बार इस स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 समेत कईविषयों पर रहेगा फोकस

चिंतन शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, स्मार्ट क्लास, ई-शिक्षाकोष और एचआरएमएस के एकीकरण जैसे विषय प्रमुख रहेंगे. इसके अलावा आईआईटी आधारित प्रयोगशालाओं, व्यावसायिक शिक्षा, डिजिटल नवाचार और विद्यालयों में सौर ऊर्जा तथा इंटरनेट सुविधा को बढ़ावा देने पर भी मंथन होगा.

स्वास्थ्य जांच, पोषण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय भीचर्चा में शामिल

विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच, पोषण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी चर्चा में शामिल किया गया है. आधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने परविचार-विमर्श

दो दिनों तक चलने वाले इस चिंतन शिविर में अधिकारियों और विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श के बाद शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई कार्ययोजना और प्रभावी रणनीति तैयार किए जाने की उम्मीद है।