पटना हाईकोर्ट में सम्मान समारोह : चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू सेवानिवृत्त HC के अधिकारियों एवं कर्मियों को करेंगे सम्मानित
Patna : 3मार्च, 2026से31मई, 2026के बीच सेवानिवृत्त हुई पटना हाईकोर्ट अधिकारियों तथा कर्मियों को पटना हाईकोर्ट के शताब्दी हॉल में2जून, 2026यानि मंगलवार को सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा.
पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू हाईकोर्ट के अन्य जजों, राज्य सरकार के महाधिवक्ता, एडीशनल सॉलिसिटर जनरल, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, तीनों अधिवक्ता संघों के पदाधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारी तथा कोर्ट के अधिकारी और कर्मियों की उपस्थिति में इन सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित करेंगे.
इस अवसर पर7जनवरी, 2026से31मई, 2026तक नियुक्त और प्रोन्नत हुई236कर्मियों को भी चीफ जस्टिस स्वागत करेंगे.
उल्लेखनीय है कि चीफ जस्टिस द्वारा1जुलाई, 2025 से28 फरवरी, 2026 तक सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मियों को भी विगत फरवरी माह में सम्मानित किया गया था.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--