Live

लूट का प्रयास असफल

बाइकसवार लुटेरे ने कांस्टेबल को गोली मारकर किया घायल, घायल जवान PJMCH में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका: खबर है दुमका की जहां नगर थाना के कोर्ट रोड के पास घर से बैग लेकर लौट रहे एक कांस्टेबल को बाइकसवार लुटेरे ने लूटने का प्रयास किया. विरोध करने पर कांस्टेबल को मारी गोली. जवान के पैर में लगी है गोली. घायल जवान को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है किरामगढ़ थाना में पदस्थापित कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार बोईपाई अपने घर चाईबासा से लौट रहे थे. वह बस पड़ाव में उतरे और पैदल ही एसडीओ आवास में रखी अपनी मोटरसाइकिल लेने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइकसवार लुटेरे ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया. जब जवान ने विरोध किया तो लुटेरे ने सीधे पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी. गोली सिपाही सुजीत कुमार के पैर में लगी. गोली मारने के बाद लुटेरा फरार हो गया.

घायलकांस्टेबल सुजीत कुमार को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें