
रविवार, 20 सितंबर 2026
Liveरांची : बड़ी खबर रांची से जहां नामकुम थाना क्षेत्र के टाटा रोड जामचुआं के पास एक बाइक को बस ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइकसवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कस्तूरबा स्कूल जामचुआं में मृतक की बच्ची पढ़ती है. क्रिसमस की छुट्टी होने पर व्यक्ति बच्ची लेने आया था. इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. मृतक व्यक्ति नामकुम के लाली गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है.
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान क्रेन के पलटने से सिविल इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई.
रांची : बड़ी खबर झारखंड से जहां राज्य के कई स्थानों पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. रांची में डॉक्टर मजीद आलम के ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम रेड कर रही है. बरियातू रोड स्थित चौहान कॉलोनी स्थित ठिकाने पर आईटी की टीम छापेमारी कर रही है. टीम कागजातों को खंगाल रही है.वहीं देवघर में भी आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है. मोंगिया टीएमटी कंपनी के अकाउंटेंट संजय झा के नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक स्थित आवास पर इनकम टैक्स का छापा चल रहा है. आज सुबह गिरिडीह में भी कई फैक्ट्रियों में आयकर विभाग का छापा पड़ा है. कई दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार गिरिडीह में संचालित फैक्ट्री एवं दफ्तर में यह रेड हुआ है जिसमें मोंगिया स्टील, सलूजा गोल्ड, लाल फेरों में आयकर विभाग का छापा पड़ा है. आयकर विभाग की कार्रवाई अभी जारी है. बताया जा रहा है कि धनबाद आयकर विभाग की टीम द्वारा यह छापेमारी की जा रही है. दो गाड़ियों से आए आयकर विभाग के पदाधिकारी पिछले कुछ घंटों से छापेमारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार मोंगिया टीएमटी के बिहार, झारखंड और बंगाल में पदस्थापित पदाधिकारी और कंपनी के कर्मियों के यहां एक साथ इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है. सूत्रों के अनुसार कंपनी द्वारा कम समय में अकूत संपत्ति अर्जित करने की बात की जा रही है. फिलहाल इनकम टैक्स के अधिकारी मीडिया से कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.
रांची : महिला सुषमा बड़ाईक पर अपराधियों द्वारा गोली चलाने के मामले में एसआईटी का गठन किया गया है. राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजानंद चौक के पास बाइकसवार तीन अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक नामक महिला को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया. वहीं महिला को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सुषमा बड़ाईक अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर की तरफ जा रही थी, उसी दौरान अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.रांची के प्रभारी सिटी एसपी नौशाद आलम ने बताया कि रांची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पूरे मामले के उद्भेदन करने के लिए हटिया डीएसपी राज मित्रा के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया गया है.
रांची : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास महिला को 3 अपराधियों ने गोली मारी है. घटना में महिला घायल हो गई है. पुलिस ने घायल महिला को रिम्स में भर्ती कराया है. फिलहाल पुलिस की छानबीन जारी है.बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घायल महिला सुषमा बड़ाईक अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को रिम्स में भर्ती करा दिया है.
रांची : चाईबासा के रेंगड़ा में आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ कोबरा के जवान को एअरलिफ्ट कर रांची के खेलगांव परिसर में लाया गया. नक्सल ऑपरेशन के दौरान घायल सीआरपीएफ के कोबरा जवान को रांची लाया गया. घायल जवान को मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. चाईबासा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोबरा का जवान घायल हुआ है. आईईडी ब्लास्ट होने की वजह से जवान प्रभाकर साहनी घायल हैं. ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल जवान को खेलगांव से मेडिका हॉस्पिटल ले जाया गया. खेलगांव परिसर में रांची पुलिस सहित सीआरपीएफ के कई अधिकारी मौजूद हैं.
चाईबासा : इस वक्त की बड़ी खबर चाईबासा से जहां पश्चिम सिंहभूम के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है.
हजारीबाग : इस वक्त की बड़ी खबर हजारीबाग से जहां सुरक्षा बलें ने चुरचू स्थित कंपनी के साथ संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में आईईडी बम जब्त किया है. हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हजारीबाग खुटवार के जंगल में जुट के बोरी में विस्फोटक सामग्री होने की संभावना है. सूचना के बाद हजारीबाग जिला बल, बीडीडीएस टीम झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 22 बटालियन के चुरचू स्थित कंपनी के साथ संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया. घटनास्थल से आईईडी बम बरामद किया गया है. इसके बाद बीडीडीएस टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया.
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा निवासी जमीन कारोबारी सूरज महली की हत्या के विरोध में लालगुटवा क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीण ने रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच 23 को कटहल मोड़ के पास जाम कर दिया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवा दिया. बताया जा रहा है कि नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा के जमीन कारोबारी सूरज महली की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच 23 को कटहल मोड़ के पास जाम कर दिया था. लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश पप्पू जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क जाम हटाया. सूरज महली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसका शव इटकी थाना क्षेत्र के तुरगुडू गांव के लदा नदी से इटकी पुलिस ने शव बरामद किया था.
रांची : राजधानी रांची के अशोक नगर में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर अनिल कुमार सिंह के यहां इनकम टैक्स विभाग के द्वारा छापेमारी की जा रही है. सूचना के अनुसार इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की सूचना विभाग को मिली थी. आयकर विभाग ने सूचना के बाद टीम का गठन कर अनिल कुमार सिंह के अशोक नगर रोड स्थित घर पर छापेमारी कर रही है.
लातेहार : इस वक्त की बड़ी खबर लातेहार से जहां सदर थाना क्षेत्र के बेंदी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. एनकाउंटर में 3 नक्सली मारे गए हैं. तीन हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस और जेजेएमपी के बीच बेंदी जंगल में मुठभेड़ हुई है. सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुआ है. SDPO संतोष मिश्रा पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. बेंदी जंगल में रूक रूक कर जारी है फाइरिंग... सदर थानाक्षेत्र के बेंदी जंगल की घटना.
रांची : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई है.
रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED की टीम से झटका लगा है और उसने हेमंत सोरेन की आपील को खारिज कर दिया है.बतात चलें कि अवैध खनन मामले में ईडी ने दूसरा समन भोजने हुए सीएम हेमन्त सोरेने को 17 नवंबर को हाजिर होने के लिए कहा था बाद हेमंत सोरेन ने 17 की जगह 16 नवंबर को ही समय देने का आग्रह किया था पर ईडी ने तकनीकि समस्या बताते हुए हेमंत के आग्रह को खारिज कर दिया है और 17 नवंबर को ही पेश होने को कहा है.अब सीएम हेमंत सोरेन को 17 नवंबर को ही ईडी के समक्ष पेश होना होगा .गौरतलब है कि अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 3 नवंबर को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था.इस समन के बाद हेमंत ने तीन सप्ताह का समय मांगा था.इसके बाद ईडी ने 17 नवंबर की ऩई तिथि निर्धारित की थी.इसके बाद हेमंत ने निर्धारित समय से एक दिन पहले 16 नवंबर को पेश होने के लिए समय मांगा था पर ईडी ने उनकी मांग को खारिज कर दिया है.
रांची : इस वक्त की बड़ी खबर रांची से जहां तुपुदाना थाना क्षेत्र में बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
रांची : पुलिस ने चोरी के 12 से अधिक मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी के आभूषण (सोना, चाँदी एंव हीरा का) चांदी एवं पीतल / कांसा के बर्तन, सिक्का, दर्जनों मोबाइल, एलईडी, नगदी एवं अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है.गिरफ्तार चोर का नाम रवि शर्मा है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वर्तमान में वह चुटिया थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी रोड नंबर 8 राजाराम के मकान में किराए में रह रहा था. एसएसपी किशोर कौशल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक रवि शर्मा को संदिग्ध स्थिति में चोरी के कुछ सोने के आभूषण एवं चांदी के बर्तनों के साथ पकड़ा गया. इससे गहराई से पूछताछ करने पर दर्जनों कांडो में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि विगत करीब तीन वर्षों से कई बंद घरों में रात्रि में घर में घुसकर आभूषण एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी किया है. युवक के निशानदेही पर उनके द्वारिकापुरी स्थित किराये के घर से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण (सोना, चाँदी एंव हीरा का) चाँदी एंव पीतल / कांसा के बर्तन, सिक्का, दर्जनों मोबाईल, एलईडी, नगदी एंव अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है. उक्त बरामदगी में छठ की रात्रि में द्वारिकापुरी रोड नं० 02 में बंद घर में हुई चोरी एवं विगत डेढ माह पहले कृष्णापुरी रोड नं 1बी में हुई बड़ी चोरी के सामान सहित अन्य कई कांडों के सामान शामिल हैं. इसके निशानदेही पर ही चोरी के समय उसके द्वारा प्रयोग में आने वाला औजार, गलब्स, मास्क भी बरामद हुआ है. जिसके इस्तेमाल चोरी के दौरान अपराधी द्वारा अपनी पहचान छिपाने में एवं लॉक तोड़ने / काटने के लिए किया जाता था. उक्त युवक सारे घटनाओं को अकेले ही अंजाम देता था एवं 7-8 वर्ष पूर्व में भी चोरी के केस में आरोपी रहा है. उक्त युवक प्रायः दिन में रेकी कर रात्रि में बंद पड़े घरों में चोरी की घटना को अंजाम देता था.
रांची : खबर है राजधानी रांची की जहां सदर थाना क्षेत्र में देर रात उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब डिस्टलरी पुल के पास कबाड़ी दुकान में अचानक आग लग गई. कबाड़ी दुकान में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग की लपटें बड़ी तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते आग की चपेट में कई वाहन भी आ गए. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि बीती रात सदर थाना क्षेत्र के डिस्टलरी पुल के समीप कबाड़ी दुकान में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वो नाकाफी साबित हुई. मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पुलिस की टीम और फिर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. मौके पर भीषण आग को देखते हुए 2 दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया. वहीं आग कैसे लगी इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
रांची : शेल कंपनियों और अवैध खनन की नहीं होगी सीबीआई जांच. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में दायर पीआईएल को मेंटनेबल नहीं माना. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब तक की सबसे बड़ी राहत मिली है. खनन लीज और शेल कंपनियों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेंटेनेबिलिटी की बिंदु पर फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दायर PIL सुनवाई योग्य नहीं है. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सुधांशु धुलिया की बेंच ने फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है.
रांची : सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के समन के खिलाफ झारखंड में आज यूपीए अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है. महागठबंधन के घटक दल राजभवन के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी धरना दे रहे हैं. झारखंड में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन देने पर झारखंड यूपीए का पारा सातवें आसमान पर है. यूपीए ने इसे केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है. सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के समन के खिलाफ राजभवन के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है. इसको लेकर झारखंड यूपीए के तीनों घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन कर रही है.
रांची : कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर में आईटी का छापा पड़ा है. इनकम टैक्स की टीम ने प्रदीप यादव के गोड्डा और रांची स्थित आवास पर छापेमारी की है. छापा मारने के लिए आईटी की टीम उनके घर शुक्रवार सुबह में पहुंची. आईटी की टीम प्रदीप यादव के घर में दस्तावेज खंगाल रही है.