JHARKHAND NEWS : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची द्वारा CSR के अंतर्गत खूंटी जिला को 3 एंबुलेंस कराई गई उपलब्ध
रांची: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI),बिरसा मुंडा हवाईअड्डा,राँची द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR)के अंतर्गत खूँटी जिला को तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई गईं. 19.03.2026 को हवाईअड्डा निदेशक,बिरसा मुंडा हवाईअड्डा एवं उपायुक्त,खूँटी द्वारा इन एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
इस पहल के तहतAAIद्वारा कुल ₹24,75,000/- (चौबीस लाख पचहत्तर हजार रुपये) की लागत से तीन एंबुलेंस प्रदान की गई है. इस संबंध मेंAAI,बिरसा मुंडा हवाईअड्डा एवं जिला प्रशासन,खूँटी के बीच 24.06.2025 को समझौता ज्ञापन (MoU)पर हस्ताक्षर किए गए थे.
यह पहल क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.AAIद्वारा समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु इस प्रकार की पहलें निरंतर की जाती रही है.
रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट--