JHARKHAND NEWS : कांग्रेस नेता कुमार गौरव की पत्नी मनीषा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा की कार्यकारी अध्यक्ष

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची : कांग्रेस नेता कुमार गौरव की पत्नी और स्व. राजेन्द्र सिंह की बहू मनीषा सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा की कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

रांची प्रेस क्लब में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मनीषा सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है. यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया. मनीषा सिंह का चयन नारी सशक्तिकरण और क्षत्रिय समाज की महिलाओं के उत्थान में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

जिम्मेवारी मिलने के बाद मनीषा सिंह ने कहा कि वह महिलाओं की शिक्षा,आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी. उन्होंने कहा, "आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,लेकिन अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं. हमारा प्रयास रहेगा कि क्षत्रिय समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें. उन्होंने आगे कहा कि संगठन के माध्यम से महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण,शिक्षा के अवसर और सामाजिक न्याय के लिए काम किया जाएगा. साथ ही,जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.