Live

JHARKHAND NEWS

बोकारो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : आज विजयादशमी के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है. पूरा देश विजयादशमी के साथ दोनों महापुरुष की जयंती मना रहा है. बोकारो के सेक्टर 4 गांधी प्रतिमा के समक्ष गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, डीसी अजय नाथ झा और बोकारो स्टील के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

सभी ने महात्मा गांधी के बताए रास्ते और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कहते हुए समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने की बात कही. डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि आज संजोग बहुत ही अच्छा है. विजयादशमी है और आज रावण का दहन होता है. ऐसे में सभी लोगों के दिल में रहने वाले रावण का अंत करें और महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के बताए रास्ते पर चलने का काम करें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें