Hindi News / सावन में रक्त ही जीवन: इनर व्हील क्लब देवघर की सराहनीय पहल

JHARKHAND NEWS : सावन में रक्त ही जीवन: इनर व्हील क्लब देवघर की सराहनीय पहल

Edited By:  |
jharkhand news

बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर में इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। चारों तरफ शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जिधर देखिए, केसरिया वस्त्र पहने कांवड़िए 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं।लेकिन इस भारी भीड़ और उल्लास के बीच, एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई है जिसने देवघर में इंसानियत और सेवाभाव की एक नई मिसाल पेश की है।इनर व्हील क्लब देवघर जिन्होंने सावन के इस पवित्र महीने में रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।इस मौके पर इनर व्हील क्लब देवघर की अध्यक्ष, डॉ. ममता किरण ने बताया कि ब्लड बैंक की ओर से सभी सामाजिक संस्थाओं से ज्यादा से ज्यादा रक्त संग्रह करने की अपील की गई थी।

उन्होंने कहा कि 'सावन में देवघर में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटना या किसी अन्य चिकित्सकीय आपात स्थिति (Medical Emergency) में रक्त की जरूरत अचानक बढ़ जाती है। इसके अलावा, थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मासूमों को तो नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है।'यही वजह है कि क्लब ने समय रहते इस जरूरत को समझा और इस नेक पहल को अंजाम दिया।शिविर के दौरान रक्तदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर कोई यही मान रहा था कि महादेवा की नगरी में सेवा से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं है।इनर व्हील क्लब की यह पहल न सिर्फ जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होगी, बल्कि यह संदेश भी देगी कि यदि सेवा का जज्बा हो, तो हर त्योहार और भी ज्यादा पवित्र हो जाता है।