Hindi News / JPSC गड़बड़ी मामला: CID के सवालों का सामना करने फिर पहुंचे एल खियांग्ते

JHARKHAND NEWS : JPSC गड़बड़ी मामला: CID के सवालों का सामना करने फिर पहुंचे एल खियांग्ते

Edited By:  |
jharkhand news

झारखंड लोक सेवा यानी जेपीएससी (JPSC) परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले में शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मामले की जांच के घेरे में आए जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से आज तीसरे दिन भी सीआईडी कार्यालय में पूछताछ जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच वे आज सीआईडी दफ्तर पहुंचे हैं, जहां एसआईटी के अधिकारी उनसे लगातार सवाल-जवाब कर रहे हैं।इससे पहले 28 जुलाई को पहले दिन की पूछताछ में सीआईडी ने उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी और उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान एसआईटी ने उनसे कई तीखे सवाल पूछे, जैसे—

ब्लैकलिस्टेड कंपनी के चयन में उनकी क्या भूमिका थी?

टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर और खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अभय तिवारी से उनके क्या संबंध हैं?

उपपरीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता तबादले के बाद भी जेपीएससी में कैसे बनी रहीं?

हालांकि, इन सवालों पर एल खियांग्ते के जवाब ज्यादातर गोलमोल रहे और उनका कहना था कि सब कुछ नियमों के तहत ही हुआ है। इसके बाद, 29 जुलाई को दूसरे दिन भी परीक्षा संचालन और चयन प्रक्रिया को लेकर उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए जांच एजेंसी ने अब आम लोगों और अभ्यर्थियों से भी मदद मांगी है। सीआईडी ने प्रारंभिक परीक्षा यानी पीटी में सफल अभ्यर्थियों से उनके ओएमआर शीट (OMR Sheet) की कार्बन कॉपी मांगी है।इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और 5 आरोपी फिलहाल रिमांड पर हैं।