Hindi News / नेमरा में कल होगा शिबू सोरेन की 14 फीट प्रतिमा का अनावरण, उमड़ेगी...

JHARKHAND NEWS : नेमरा में कल होगा शिबू सोरेन की 14 फीट प्रतिमा का अनावरण, उमड़ेगी 10 हजार लोगों की भीड़

Edited By:  |
jharkhand news

झारखंड की माटी के महान जननायक, अलग राज्य आंदोलन के अगुआ 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की कल पहली पुण्यतिथि है। गुरुजी के इस पहले शहादत/स्मृति दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा में खास तैयारियां की गई हैं। नेमरा के सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में आज दिशोम गुरु की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।इस पावन और भावुक मौके पर सिर्फ रामगढ़ में ही नहीं, बल्कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्यभर में श्रद्धांजलि सभाओं का दौर जारी है। जगह-जगह लोग अपने ‘गुरुजी’ को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं।

गांवों से लेकर शहरों तक, हर झारखंडी की जुबान पर एक ही बात है— "झारखंड के वजूद और अस्मिता की पहचान हैं शिबू सोरेन।साहूकारों और शोषकों के खिलाफ जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से लेकर अलग झारखंड राज्य के गठन तक— शिबू सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। भले ही आज वे शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और उनका संघर्ष हर झारखंडी के दिल में अमर है।