Hindi News / जेपीएससी मामले में JMM का बयान: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, छात्रों के...

JHARKHAND NEWS : जेपीएससी मामले में JMM का बयान: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, छात्रों के साथ है न्याय

Edited By:  |
jharkhand news

जेपीएससी (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मचे सियासी घमासान और छात्रों के आंदोलन की, जिस पर अब सरकार और राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद गंभीर विषय है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच एजेंसी तुरंत जेपीएससी कार्यालय पहुंची, जहां अधिकारियों से पूछताछ जारी है।

सरकार की सख्त कार्रवाई के चलते ही तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते ने इस्तीफा दिया और वे जांच में सहयोग कर रहे हैं। विनोद पांडेय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे राजनीति से दूर रहें, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें और यदि उनके पास कोई साक्ष्य (सबूत) हो, तो उसे जांच एजेंसी को सौंपकर निष्पक्ष जांच में सहयोग करें।इसपर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी के मुद्दों पर भाजपा की सक्रियता केवल 'राजनीतिक अवसरवाद' है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक राज्य में शासन किया, वे आज युवाओं के हितैषी होने का नाटक कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने पार्टी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात कर स्पष्ट किया है कि पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण युवा सड़क पर हैं। कांग्रेस को इस पर बेहद गंभीर होना चाहिए और पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर युवाओं को न्याय दिलाने का आग्रह करेगा।स्पष्ट है कि जेपीएससी परीक्षा विवाद को लेकर राज्य का सियासी पारा पूरी तरह गर्माया हुआ है। एक तरफ जहां सरकार और झामुमो दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला रहे हैं, वहीं कांग्रेस के भीतर भी युवाओं के हितों को लेकर मुखर आवाजें उठने लगी हैं।