Live

JHARKHAND NEWS

बोकारो में भाजपा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर किया प्रदर्शन, CBI जांच की कर रहे मांग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई से जांच और रिम्स टू निर्माण में आदिवासियों की जमीन जबरन छिनने के मामले को लेकर भाजपा ने गुरुवार को झारखंड आंदोलन की घोषणा की है. इसी को लेकर चास प्रखंड मुख्यालय में बोकारो से भाजपा के पूर्व विधायक बिरंचि नारायण की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने चास प्रखंड कार्यालय का घेराव किया है.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से कराने और रिम्स टू का निर्माण दूसरे जगह करने की मांग की.

इस मौके पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि हेमन्त सोरेन के पहले और दूसरे कार्यकाल में आदिवासियों पर अत्याचार और आदिवासियों की बहू बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा है. हम सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं. इसके साथ ही रिम्स टू का निर्माण जो आदिवासियों की जमीन पर जबरन करने का प्रयास किया जा रहा है उसका पार्टी विरोध कर रही है. हम चाहते हैं कि बंजर पड़े सरकारी जमीन पर अस्पताल का निर्माण हो.

वहीं राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ भी लगातार जारी है. पंचायत में बांग्लादेशी आदिवासियों के साथ विवाह कर झारखंड में रहने का काम कर रही है, हम इसका विरोध करते हैं. पार्टी सरकार के खिलाफ उलगुलान करेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें