Live

हत्या की वारदात से थर्राया बक्सर

युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, नशे के सौदागरों ने घटना को दिया अंजाम

A
ASHISH KUMARलेखक

बक्सर में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं। आज भी कुछ अपराधियों ने एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी जान ले ली।

ताजा मामला बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र के चर्चित अटाव पंचायत के एकौनी गांव का है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में लग गई है।

मृतक की पहचान कर ली गई है, उसका नाम ब्रीज बिहारी चौधरी है। घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि गाँव के ही आपराधिक प्रवृत्ति और मादक नशीले पदार्थ हेरोइन का कारोबारी पहले उधार में लिए पैसे माँगने पर मारपीट करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी । घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें