मुजफ्फरपुर:जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसीसूचना के आधार पर मोतीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बथना इथेनॉल प्लांट के पास से बाइकसवार दो अपराधियों को धर दबोचा. तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं.

पश्चिमी एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.