

रविवार, 20 सितंबर 2026
Live
BUXAR : बक्सर में एकबार फिर भूमाफियाओं की दबंगई देखने को मिली है, जहां एक शख्स को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया गया है और वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। फिलहाल इस घटना पर सदर SDPO एक्शन में आ गये हैं और उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक शख्स को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडे और लात-जूते से कुछ लोगों द्वारा पिटाई की गई है। हैरानी की बात है कि मुफस्सिल थाना से चंदकदम की दूरी पर हुई इस घटना को लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे। राहगीरों की सूचना के बाद सदर SDPO धीरज कुमार के निर्देश पर मुफस्सिल थाने के पुलिसकर्मियों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी की माने तो चौसा नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर के रहने वाले एक व्यक्ति की पिटाई कुछ लोगों द्वारा भूमि विवाद में की गई है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि मारपीट का एक वीडियो पुलिस को भी मिला है। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिसके बयान के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भय एवं दहशत का माहौल कायम है। स्थनीय लोगों की माने तो कुछ दिनों से दबंगई का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।
BUXAR : बक्सर जिले के औद्योगिक थाने क्षेत्र के दलसागर टोल प्लाजा के पास 800 ग्राम सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार कर्मी पटना के महेंद्रू में सीनियर सेक्शन अधिकारी के पद पर तैनात है. पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार आईपीएस अधिकारी है जबकि पिता अरुण कुमार वाइस चांसलर के पद से सेवानिवृत हुए है. वहीं, पत्नी एनजीओ चलाती है. बक्सर पुलिस से मिली सूचना के आधार पर पहुंचे कस्टम के अधिकारियों ने कहा कि मीडिया के साथ मामला साझा नहीं किया जा सकता है. बक्सर पुलिस को हनक दिखाने की कोशिश करता रहा आरोपीपुलिस गिरफ्त में आए सोना लेकर जा रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन अधिकारी ने पहले पुलिस पर अपना धौंस जमाने की कोशिश की औरवं कई मंत्रियों से संपर्क होने का धौंस दिखाता रहा. इस दौरान बक्सर पुलिस ने आरोपी की सारा हेकड़ी निकाल दी और वह गिड़गिड़ाने लगा.2 करोड़ कैसा ले जाने की मिली थी सूचनापुलिस के बड़े अधिकारियो को इस बात की सूचना मिली थी कि बक्सर के रास्ते 2 करोड़ कैश लेकर कुछ लोग जा रहे है, जिसके बाद एसपी शुभम आर्य खुद रात्रि में ही औद्योगिक थाने में पहुंचकर अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए खुद ही पूरे मामले की मॉनिटरिंग करते रहे. औद्योगिक थाना प्रभारी संजय कुमार ने जैसे ही वाहन को रोककर जांच की तो कपड़े से भरे बैग में प्रातः 3 बजे 800 ग्राम सोने के बिस्कुट के साथ चालक समेत दो को हिरासत में लेकर थाने लाए, जिसका खरीद-बिक्री का कागजात भी आरोपी के पास नही है. क्या कहते हैं अधिकारीबक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि 800 ग्राम सोने के बिस्कुट के साथ स्कार्पियो सवार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास इसके खरीद बिक्री से सम्बंधित कोई भी कागजात नही है.औद्योगिक थाने में पूछताछ की जा रही है. एक स्कार्पियो को भी पुलिस जब्त कर थाने लाई है, जिसके कागजात की जांच की जा रही है। यह सोने का बिस्कुट पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा था.क्या कहते हैं कस्टम विभाग के अधिकारीवहीं, औद्योगिक थाने में पहुंचे कस्टम विभाग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट प्रकाश सहाय से जब बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि मीडिया से मामले को साझा नहीं किया जा सकता है. अभी जांच की जा रही है. गौरतलब है कि 800 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार रेलवे के सीनियर सेक्शन अधिकारी से लगातार कस्टम एवं बक्सर पुलिस के अधिकारी पूछताछ करने में लगे हुए हैं।
BUXAR : ऐतिहासिक धार्मिक नगरी बक्सर में इनदिनों ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है. ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा समाज के बीच इनदिनों अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जा रहा है।बक्सर में ईसाई मिशनरियों का बड़ा खेलइसी के तहत बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है, जहां नागपुरा में मेथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया (methodist church of india) के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को गंगा नदी में स्नान करा कर महिलाओं के सिंदूर धुलने की परंपरा निभायी जा रही है। हिन्दू संगठनों ने किया विरोधहालांकि, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हिन्दू संगठनों ने विरोध किया और तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही इस पूरे मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करायी। हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों के मुताबिक सिमरी प्रखंड इलाके के नागपुर गंगा घाट पर 60 से 70 लोगों को एक साथ स्नान कराते हुए महिलाओं के सिंदूर को अपने हाथों से धोकर धर्म परिवर्तन कर प्रभु यीशु का लॉकेट पहनाया जा रहा है।
BUXAR : बक्सर पुलिस कप्तान के निर्देश पर नगर थाना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 13 लोगों को 1 लाख 39 हजार 600 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठठेरी बाजार स्थित संजय मेडिकल हॉल के सामने जुए के अड्डे का संचालन हो रहा है। सूचना मिलने के साथ ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा द्वारा एक टीम का गठन कर ठठेरी बाजार स्थित दीना के मकान में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान वहां एक बंद कमरे में कुछ युवक जुआ खेलते नगद के साथ पकड़े गए है। पुलिस ने मौके से कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 39 हजार रुपये पुलिस ने नगद और एक ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी युवकों को आगे की कार्रवाई के बाद जेल भेजने में लगी है।फिलहाल गिरफ्तार युवकों की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बारे में कशिश न्यूज़ से बातचीत करते हुए मॉडल थाना बक्सर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार ठठेरी बाजार मोड़ पर एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से 1 लाख 39 हजार 600 रुपये नगद और ताश की गड्डी के साथ 13 युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। सभी जुआ अड्डे से गिरफ्तार हुए लोगों में भाजपा नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष के पति समेत चार अन्य लोग एसे है जो बड़े जुआरियों के लिए चर्चित चेहरा है पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सभी जुआरियों के नाम का खुलासा भी कर रहीं हैं.
BUXAR : बक्सर की भोलीभाली जनता अब अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। जी हां, नन बैकिंग फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं से करोड़ों रुपये ठग लिए हैं, जिससे भड़के लोगों ने कंपनी के ऑफिस में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर उतर बक्सर-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बक्सर में करोड़ों की ठगीजानकारी के मुताबिक कंपनी के कर्मी ताला बंद कर फरार हो चुके थे, जिससे महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला। वहीं, महिलाओं ने फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध प्रदर्शन किया।बक्सर बाइपास रोड स्थित "परिधि" नामक निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन के नाम पर ग्रामीण महिलाओं के साथ लाखों रुपये की ठगी करने का मामला उजागर हुआ है। इस घटना से आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को कंपनी के ऑफिस में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर उतरकर बक्सर-आरा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।बैकिंग फाइनेंस कंपनी ने लगाया करोड़ों का चूनाजानकारी के अनुसार कंपनी के कर्मी ताला बंद कर फरार हो चुके हैं, जिससे महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें जीविका को बढ़ावा देने के नाम पर लोन देने का भरोसा देकर बड़ी राशि वसूल ली थी। जैसे ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ, वे तुरंत ऑफिस पहुंचीं, जहां ताला बंद देखकर उनके सब्र का बांध टूट गया। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और मुफस्सिल थाना पुलिस ने महिलाओं को समझाने की भरपूर कोशिश की लेकिन महिलाएं हटने का नाम नहीं ले रही थीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BUXAR : बक्सर पुलिस को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गंगा दियारा इलाके में पिछले तीन दशक से आतंक का पर्याय बने ददनी यादव को गिरोह के तीन सदस्यों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गंगा दियारा का आतंक का पर्याय गिरफ्तारजानकारी के मुताबिक रामदास के डेरा ओपी क्षेत्र में हथियार के बल पर पशु व्यापारी से हुई लूट की वारदात के 4 घंटे के अंदर ही पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है।डुमरांव के एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि रामदास राय के डेरा क्षेत्र में चुआ राय के डेरा से होकर बलिया के निवासी जितेंद्र राजभर अपनी गाड़ी में मवेशी लेकर यूपी से सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी मेला में जा रहे थे। इसी क्रम में इंडियन गैस एजेंसी के पास तीन व्यक्तियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर इन व्यापरियों से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पास से हथियार और कारतूस बरामदमवेशी व्यापारी से 10500 रुपये के अलावा चालक और व्यापारी का मोबाइल और वाहन में लगे लाउडस्पीकर भी लूटकर फरार हो गए, जिसकी सूचना पर पुलिस ने FIR दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। घटना के उद्भेदन के लिए गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के अंदर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई कर छापेमारी की गई। घटना में शामिल 03 व्यक्तियों को लूटे गये समान और हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। लूटकांड में दियारांचल का कुख्यात ददनी यादव, भतीजा मिठ्ठू यादव, धनजी यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी सुचित राय के डेरा के रहने वाले हैं। इनके पास से लूट के सामान के साथ एक राइफल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार ददनी यादव पर सिमरी थाना से लेकर रामदास राय एवं तिलकराय थाना में दर्जनों मामले दर्ज है। रामदास राय थाना से आर्म्स एक्ट एवं अन्य मामले में करीब दस से अधिक बार भी जेल जा चुका है।
BUXAR : इस वक्त एक बड़ी ख़बर आ रही है कि बिहार में एकबार फिर रेल हादसा हुआ है। जी हां, बक्सर-पटना रेलखंड पर ये हादसा हुआ है, जहां मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गयी है। बताया जा रहा है कि मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से ये बड़ा हादसा हुआ है।जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से पटना आने वाली मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गयी है। ये हादसा डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच हुआ है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी है। वहीं, रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल बक्सर-पटना रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित है। गौरतलब है कि मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना जा रही थी। ट्रेन संख्या 20802 डाउन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट के विलंब से सुबह 11:00 बजे चली थी। 11.06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। करीब 1 मिनट के बाद ही धरौली हॉल्ट के पास जोरदार आवाज के साथ ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। पहले तो चालक और गार्ड को यह लगा कि ट्रेन डिरेल हो गई है लेकिन चालक ने जब इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और नीचे उतर कर देखा तो पता चला कि कपलिंग टूट जाने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। वहीं, घटनास्थल के लिए रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ GRP, RPF पुलिस पहुंच गई है। रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश देकर जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
BUXAR : बिहार में शराबबंदी लागू है। बावजूद इसके शराब तस्कर तस्करी की फिराक में लगे रहते हैं। कभी जल मार्ग से तो कभी सड़क मार्ग से पुलिस को चकमा देने की कोशिश में लगे रहते हैं। हालांकि, पुलिस भी शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए प्रयासरत है।एक्शन में बक्सर पुलिसपुलिस ने भी तस्करों की रीढ़ तोड़ने के लिए अपनी कमर कस ली है और आए दिन लगातार तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर रही है, जिससे शराब तस्करों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसी क्रम में नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी कर दो लग्जरी वाहनों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वाहनों के साथ दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।तीन जिलों के शराब तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासामिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लग्जरी वाहन शराब की खेप लेकर यूपी से वीर कुंवर सिंह पुल के रास्ते बक्सर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। शराब की सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम डीआईयू द्वारा नगर थाने के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर बक्सर स्टेशन के पास छापेमारी की गई, जहां से दो लग्जरी वाहनों में भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। मौके से दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें एक रोहतास और दूसरा भोजपुर जिले का बताया जा रहा है। पुलिस दोनो तस्करों से पूछताछ कर रही है। भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामदघटना को लेकर बक्सर डीएसपी धीरज कुमार ने कशिश न्यूज से खास बातचीत में बताया कि दो लग्जरी वाहनों से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है, जिसमें तकरीबन 180 पेटी 8PM की टेट्रा पैक लगभग 1200 लीटर बरामद की गई है। पांच तस्कर भी हिरासत में लिए गए है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों यूपी से शराब लेकर रोहतास , बक्सर और भोजपुर जिले में जाने वाले थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर डीआईयू और नगर थाने की पुलिस ने इन्हें धर दबोचा है। फिलहाल तस्करों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
BUXAR : बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में दर्जनों अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। साथ ही 7 कारीगरों को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी बात ये है कि ये पूरा अवैध धंधा रिटायर्ड शिक्षक के घर में धड़ल्ले से चल रहा था। मिनी गन फैक्ट्री का खुलासाये पूरा मामला बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चांद गांव का है। बक्सर पुलिस ने इस छापेमारी में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक समेत 7 लोगों को दबोचा है। इनमें 5 लोग मुंगेर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मुंगेर के रहने वाले सभी 5 लोग महीने भर पहले आए थे लेकिन बक्सर पुलिस का मानना है कि ये बीते तीन महीनों से यहां हथियार बना रहे हैं। पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिसफिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश में जुट गई है। इस पूरे मामले के संबंध में बक्सर के पुलिस कप्तान ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि रिटायर्ड शिक्षक वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व के घर में मिनी गन फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रहा है, जिसके बाद डुमरांव DSP आफक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और फिर 7 लोगों को मौके से दबोच लिया गया। हथियारों का जखीरा बरामदफिलहाल इस छापेमारी के दौरान बक्सर पुलिस ने मौके से 36 पिस्टल टाइगर प्ले, 35 पीस कॉर्क रॉड, बैरल 33 पीस, बट-20 पीस, तीन ड्रिल मशीन, 1 लेंथ मशीन, एक ग्राइंडर और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। बताया ये भी जा रहा है कि CCTV कैमरे के जरिए फैक्ट्री के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी और मॉनिटर से ही सबकुछ कंट्रोल होता था।
BUXAR : बक्सर में भूमि विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है। दर्जनों राउंड फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा है। गोलीबारी की इस घटना में 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की ये बड़ी घटना बक्सर के चक्की प्रखंड के चुन्नी डेरा गांव के दियारा इलाके में हुई है। सदर अस्पताल के डॉ. संजय सिंह ने बताया सभी जख्मी लोगों की हालत खतरे से बाहर है और सभी का इलाज जारी है। फिलहाल गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।वहीं, गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप की हुई है और हालात नियंत्रण में है।
ARWAL : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अरवल-पटना बॉर्डर पर पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़ड़िया इंग्लिश गांव के पास मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी की कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिर गई और उनकी मौत हो गई। सोन नहर में गिरी बेकाबू कारघटना के बाद आसपास के मौजूद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद सोन नहर से शव को बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचित किया। मृतक संजीव कुमार वर्मा, पिता अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा, चित्रगुप्त नगर, हाउस नंबर 2 फुलवारी पटना के रहने वाले हैं। पटना से अरवल जाने के दौरान हुआ हादसा अरवल जिले के कलेर प्रखंड कार्यालय में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। मंगलवार की सुबह पटना के फुलवारी शरीफ स्थित अपने आवास से जिला स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अरवल आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कर दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर गयी और उनकी मौत हो गई।
BUXAR : बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गोलियों की तड़तड़ाहट से बक्सर का पीपी रोड इलाका थर्रा उठा और लोग दहशत में आ गये। दरअसल, रविवार की देर शाम 8 बजे के करीब लोग रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजार में निकले थे, तभी सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी और ग्राहक दहशत में आ गये। बाजार में भगदड़ मच गयी। गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बक्सरबताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर दो व्यवसायियों का परिवार आमने-सामने आ गया । इसबीच एक पक्ष द्वारा सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। ये पूरी घटना CCTVकैमरे में कैद हो गयी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बक्सर मॉडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी। बक्सर शहर के गंगा घाटों और सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी कर मकान के अंदर छिपे फायरिंग करने वाले आरोपियों को रंगेहाथ लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ अन्य आरोपी भीड़ का फायदा उठा कर भागने में सफ़ल रहे। इस संबंध में बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लाइसेंसी राइफल भी जब्त कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों पक्ष व्यवसायी हैं। छत से पानी गिराए जाने को लेकर विवाद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती रोड में किलर शोरूम के पास रामस्वरूप अग्रवाल और बबलू गुप्ता (अन्नपूर्णा होटल) नामक दो व्यक्तियों के स्वजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला छत के पानी को बाहर जाने के पुराने विवाद से जुड़ा हुआ था। विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी।इसी बीच किसी एक पक्ष द्वारा पांच राउंड फायरिंग कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। व्यवसायी रामस्वरूप अग्रवाल और उनके स्वजनों का कहना है कि बबलू गुप्ता के घर के लोग शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे थे और घर में घुसकर अभद्रता के साथ ही फायरिंग भी कर दी। खास बात यह है कि घटना उस वक्त हुई, जब अंतिम सोमवारी को लेकर गंगाजल लेने के लिए शिव भक्त रामरेखा घाट पर पहुंच रहे थे और दूसरी तरफ रक्षाबंधन त्योहार को लेकर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ बाजार में थी।
ARWAL : अरवल जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार कुख्यात बब्लू शर्मा को करपी पुलिस ने आइयारा गांव से दबोचा है। 2 सितंबर 2023 को करपी थाना क्षेत्र के आइयारा गांव निवासी बीएचयू छात्र धनंजय कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। घटना के बाद से ही कुख्यात बबलू शर्मा कई महीनों से फरार चल रहा था। घटना के बाद से ही पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस मुख्यालय द्वारा आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने छापेमारी कर आइयारा गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कुख्यात के बारे में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि करपी थाने में बबलू शर्मा की हत्या, गोली मारकर जख्मी करने समेत कई संगीन धाराओं में पांच मामला दर्ज किया गया है।
BUXAR:-बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है,जहां पुलिस बैरक के सामने ही बीएमपी जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है.मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन मे जुट गई है.मृतक पुलिस जवान का नाम कृष्ण गोपाल सिंह है और उसका शव बैरक के समाने के पेड़ से रस्सी से लटका हुआ मिला है.मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है वहीं पुलिस शव को जब्त कर छानबीन में जुटी गई है और मृतक के परिजनो को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी है.वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस विभाग के साथ ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई.
बक्सर : खबर है बक्सर से जहां शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा के द्वारा जिले के 28 पुलिस निरीक्षक को बक्सर जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण किए है। बता दे आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुवे तीन साल से अधिक अवधि वाले सभी पुलिस निरीक्षकों को बक्सर जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया है।डीआईजी नवीन चंद्र झा के इस आदेश के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। जिसके बाद जिले के अधिकांश थानों के थानाध्यक्ष बदल दिए गए है। उनकी जगह पर कैमूर, भोजपुर और राहेतास से नये पुलिस निरीक्षक को पद भार सौपा जाएगा। जानकारी मिल रही है कि जिले के जिन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया गया है उनमें विमल दास, बिंदेश्वर राम, सुभाष चंद्र प्रसाद, निर्मल कुमार, मुकेश कुमार (द्वितीय), मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार, बैजनाथ चौधरी, दिनेश कुमार मालाकार, सुबोध कुमार, राजीव रंजन राय, कमलजीत, बिगाऊ राम, संजीव कुमार, मनोज कुमार पाठक, संतोष कुमार, रंजीत कुमार सिंह, राजेश मालाकार, सुनील कुमार निर्झर, बिंदेश्वरी कुमार, रामबदन सिंह, राहुल, अंजू कुमारी, आलोक कुमार, प्रियेश प्रियदर्शी, अनिल कुमार, विष्णु देव कुमार तथा कुणाल कृष्णा शामिल हैं।
BUXAR:-खबर बिहार के बक्सर जिले से है जहां ट्रक चालक की निर्मम तरीके से पिटाई करने वाली महिला पुलिस जवान पर कार्रवाई की गई है.एसपी मनीष कुमार ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है.एसपी ने यह कार्रवाई महिला पुलिसकर्मी क द्वारा ट्रक चालक की निर्मम तरीके से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद की है.मिली जानकारी के अनुसार बक्सर के ट्रैफिक पुलिस की महिला जवान का एक वीडियो सोसल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है जिसमें वह ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक चालक की निर्मम पिटाई कर रही है.वायरल वीडियो में ट्रक चालक गिड़गिड़ा रहा हैं वही अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से महिला पुलिस जवान जमकर पिटाई कर रही है ।वीडियो वायरल होने के बाद जिला के एसपी ने सकी जांच कराई.इस जांच के अनुसार यह वीडियो टाउन थाना क्षेत्र के गोलंबर का है। चालक चक्की के लक्ष्मण डेरा निवासी ओम प्रकाश यादव है. वह ट्रक लेकर शहर में आ रहा था। गोलम्बर पर तैनात महिला सिपाही ने रूकने का इशारा की तो वह नहीं रोकने में देर कर दिया,जिसके बाद महिला सिपाही ने स्थानीय लोगों के मदद से ट्रक चालक को पकड़ लिया। महिला सिपाही ने चालक को लाठी -डंडे और लातों से पीटा।इस पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और इस सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया.इस वीडियो के आधार पर एसपी मनीष कुमार ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया.एसपी ने बताया कि ट्रक चालक ने गलती थी.महिला सिपाही को इस गलती के लिए चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहे थी न कि सरेआम पिटाई..इसलिए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है.
BUXAR:-खबर बक्सर से है जहां डकैती के दौरान नवजात बच्ची के साथ ही महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी है.इस हत्या के बाद परिवार और इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिला के के औद्योगिक थाना इलाके के बालापुर गांव में डकैती की घटना को अंजाम दिया जा रहा था.इस बीच घर की महिला ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने महिला के साथ ही नवजात बच्ची की निर्मम हत्या कर दी.सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और शव जब्त कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.
BUXER:- बक्सर-पटना रेलखंड पर नार्थ ईस्ट के बाद एक और ट्रेन डिरेल हो गयी जिसकी वजह से कई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा.दानापुर रेलमंडल के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे एक मालगाड़ी डिरेल हो गयी।मेन लाइन से लूप लाइन में जाने के लिए ट्रैक बदलते समय यह दुर्घटना हुई। इसमें इंजन के क्रॉस करने के बाद पहली बोगी पास कर रही थी, तभी पटरी बदलने की बजाय पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया। रेल फाटक संख्या 67 के पास दुर्घटना हुई।उस समय फाटक भी बंद था. इस वजह से सड़क परिचालन भी बाधित रहा.रेलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद रात पौने दो बजे रेलवे ट्रैक को ठीक किया गया.इसके बाद पहले डाउन लाइन पर कुर्ला-पटना एक्सप्रेस , सीमांचल एक्सप्रेस , कुम्भ एक्सप्रेस , नार्थ ईस्ट समेत अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ वही अप लाइन पर पूणे पटना एक्सप्रेस , मगध एक्सप्रेस पास कराया गया.बताते चलें कि पिछले आनंद विहार से कामख्या जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस पिछले सप्ताह रघुनाथपुर में डिरेल हो गयी थी जिसमें पांच यात्रियों की मौत हो गयी थी.कई यात्री अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं.वहीं कई दिनों तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा था.
Train Accident Again : बक्सर के रघुनाथपुर में हुए भीषण रेल हादसे के गुजरे 48 घंटे भी नहीं हुए थे कि दूसरा हादसा हो गया है। जी हां, ट्रेन का एक और इंजन बेपटरी हो गया है। इस ख़बर के सामने आने के बाद रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। 48 घंटे के अंदर फिर हुआ रेल हादसादरअसल, बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन पर ही एक और इंजन बेपटरी हो गया है, जो पहले से डीरेल हो चुकी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बोगियों को लूप लाइन में लेकर जा रहा था, तभी इंजन बेपटरी हो गया। इस हादसे पर रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। रेलवे के सभी अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। 11 अक्टूबर की मनहूस रातगौरतलब है कि 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 53 मिनट पर रघुनाथपुर स्टेशन से गुजर रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 23 बोगियां बेपटरी हो गयी थी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत भी हो गयी थी, जबकि 100 से अधिक लोग जख्मी हैं। इनमें गंभीर रूप से जख्मी रेल यात्रियों को पटना एम्स रेफर किया गया है। विदित है कि जो नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी, वह आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या जा रही थी। ओवरहेड वायर टूटाइधर, पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलमंडल में ग्रैंड कार्ड लाइन पर औरंगाबाद के जाखिम स्टेशन पर अप लाइन में देर शाम पौने 8 बजे ओवरहेड तार टूटकर गिर गया। इस कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जगह-जगह खड़ी ट्रेनों में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गये।