पूर्व प्रखंड प्रमुख पति भगत यादव गिरफ्तार : अवैध बालू उत्खनन मामले में आरोपित है RJD नेता भगत यादव

Edited By:  |
Reported By:
EX PRAMUKH PATI SAH RJD NEYA BHAGAT YADAV GIRAFTAR

अवैध खनन मामले में प्रशासन ने मामला दर्ज कर 50 लाख रुपए का लगाया था जुर्माना

गया: जिले के डोभी थाना क्षेत्र के घोड़ाघाट नीलांजना नदी से अवैध बालू खनन के मामले में कांड संख्या 434/21 में राजद नेता सुरेंद्र यादव उर्फ भगत यादव को पुलिस ने ग्रिफ्तार किया है। उक्त नेता कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इस मामले में राजद नेता सह निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी के पति सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव को गिरफ्तार किया गया है।

खनन अधिकारियों एवं शेरघाटी एसडीओ व अंचलाधिकारी ने बताया कि स्थल का जांच कर रिपोर्ट के अनुसार उक्त नेता पर 50 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा तीन अन्य जो झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के अरुण सिंह, प्रेम सिंह, शक्ति सिंह के द्वारा अवैध खनन करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया था।

जिले के डोभी थाना क्षेत्र के सिंह पोखर गांव निवासी राजद नेता सह निवर्तमान प्रखंड प्रमुख पति सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के अरुण सिंह, प्रेम सिंह, शक्ति सिंह के द्वारा झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सुग्गी में बालू का भंडारण किया जा रहा था। इसी दरमियान डोभी थाना क्षेत्र के घोड़ाघाट के नीलांजना नदी के बीचो बीच बिना किसी अनुमति के रास्ता बना कर अवैध बालू का भंडार उक्त लोगों के द्वारा किया जा रहा था। जिसपर कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी, शेरघाटी एसडीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष, सीओ के द्वारा सरकारी अमीन से नदी का मापी करवाया गया था। जिसमें नीलांजना नदी से अवैध बालू का उठाव कर भंडारण कर रहे स्थल डोभी थाना क्षेत्र में पाया गया था। खनन विभाग के अधिकारियों के द्वारा डोभी थाने में कांड संख्या 434/21 दर्ज करवाया गया था।

इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। जिसमें डोभी चतरा सड़क मार्ग के काली मंदिर डाक बाबा के पास से राजद नेता सह निवर्तमान प्रखंड प्रमुख पति सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में अन्य कई लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया था। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

}