Live

दिनदहाड़े महिला पर जानलेवा हमला

बाइकसवार 3 अपराधियों ने महिला को मारी गोली, घायल महिला रिम्स में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास महिला को 3 अपराधियों ने गोली मारी है. घटना में महिला घायल हो गई है. पुलिस ने घायल महिला को रिम्स में भर्ती कराया है. फिलहाल पुलिस की छानबीन जारी है.

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घायल महिला सुषमा बड़ाईक अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को रिम्स में भर्ती करा दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें