Live

दिनदहाड़े फायरिंग

अपराधियों ने लूटपाट के दौरान बैंक मित्र को मारी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, भागने के क्रम में 3 अपराधी अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा: इस वक्त की बड़ी खबर लोहरदगा से जहां कुडू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को लूटपाट करने के दौरान गोली मार दी है. घटना के बाद गंभीर हालत में सीएसपी संचालक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही 3 अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया है.

बताया जा रहा है कि कुड़ू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने अमर पासवान नामक 20 वर्षीय बैंक मित्र को गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है. घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने तीनों अपराधियों को ग्रामीणों की मदद से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है. 2 आरोपी लातेहार के हेरहंज के हैं. एक आरोपी लोहरदगा का रहने वाला है. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को ग्रामीणों के आक्रोश से बचा लिया. अन्यथा भीड़ पीट-पीटकर आरोपियों की जान लेने पर आमादा थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें