Hindi News / बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर कार डिवाइडर से टकराने से महिला समेत 3 की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर कार डिवाइडर से टकराने से महिला समेत 3 की मौत

Edited By:  |
dardanaak sadak hadsa

मोकामा: बड़ी खबर बिहार से आ रही है जहां बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शिवनार पेट्रोल पंप के पास पटना से खगड़िया से जा रही हुंडई कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि मोकामा के पास फोरलेन पर मंगलवार को तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक खगड़िया जिले के निवासी थे. पटना से खगड़िया लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है. मृतकों में एक दम्पति समेत तीन लोग शामिल हैं. मृतकों में गाड़ी चालक मोहम्मद सदरे आलम भी शामिल है. हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई. बताया जाता है कि एक क्रेटा गाड़ी से तीन लोग पटना से अपने घर खगड़िया लौट रहे थे. बख्तियारपुर-औन्टा गोलम्बर पर गाड़ी अनियंत्रित होकर शिवनार गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी चालक मोहम्मद सदरे आलम का शव चालक की सीट पर ही फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही मोकामा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को मोकामा ट्रामा सेंटर पहुंचाया. वहीं लोगों ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी है.

मोकामा से कमाल उद्दीन की रिपोर्ट-