नहीं रही देवानंद की आखिरी निशानी : करोड़ो में बिका जुहू स्थित बंगला,अब बनेगा बहुमंजिला इमारत

Edited By:  |
croro me bika devanand ka bangala

DESK : इस वक्त दिवंगत बॉलीवुड एक्टर देव आनंद से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। जिसमे कहा जा रहा है कि देवानंद की आखिरी निशानी यानि कि उनका मुंबई के जुहू स्थित बंगला अब बिक चुका है। इस बंगले की कीमत करीब 400 करोड़ बताई जा रही है।



जानकारी मिल रही है कि देवानंद की इस निशानी को एक मशहूर रियल स्टेट कंपनी ने खरीदा है। फिलहाल पेपरवर्क चल रहा है। रियल स्टेट कंपनी (Real Estate Company) इसे 22 फ्लोर ऊंचे टावर में बदलने जा रही है। एक वक्त था जब माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया भी इस बंगले के पास के अपार्टमेंट में रहा करती थीं।

जब देवानंद ने इस बंगले को बनाया था, तब ये जगह इतनी भीड़भाड़ भरी नहीं थी। लेकिन आज के समय में जुहू का ये इलाका सबसे पॉश और मंहगे एरिया के लिए मशहूर है। देवानंद के दो बच्चे हैं। एक बेटा सुनील आनंद और एक बेटी देविना आनंद। वहीं जानकारी मिल रही है कि इस बड़े रकम को देवानंद के दोनों बच्चों के बीच बांटा जायेगा।


बता दें कि पिछले काफी समय से ये घर खाली पड़ा था। क्योंकि उनका बेटा सुनील आनंद US में रहता है। वहीं एक्टर की बेटी देवीना मां के साथ ऊटी में रहा करती थीं। मुंबई में घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। एक पुराने इंटरव्यू में देवानंद ने बताया था, ‘अपना ये घर 1950 में बनाया था। तब जुहू एक छोटे गांव की तरह हुआ करता था। बिल्कुल जंगल की तरह दिखता था।