Chandrayaan-3 Landing : खलारी में भी स्कूली बच्चों ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष की पूजा अर्चना

Edited By:  |
Reported By:
chandrayaan-3 landing

रांची:खलारी कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चंद्रयान-3के सफल लैंडिंग के लिए जगह-जगह पर प्रार्थना सभा एवं पूजा अर्चना का आयोजन किया गया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय राय में भी चंद्रयान-3के सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.


इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों ने भारत माता की तस्वीर एवं मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए भगवान से विशेष पूजा अर्चना की. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नेशार अहमद, शिक्षक अनुप कुमार सिंह, विकेश कुमार राम, राम सुंदर सिंह, रागिनी प्रिया, सुमन प्रसाद, विघा केरकेट्टा, शांति कुजूर, सोनी कुजूर, अजय मुंडा, कपिल कुमार समेत स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चे उपस्थित थे.


खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग ने भी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है.