Live

BPSC 70th Exam

बापू परीक्षा केन्द्र पर हुआ एग्जाम रद्द, BPSC चेयरमैन का बड़ा एलान, खूब हंगामे का सामने आया था VIDEO

P
Prasoon Pandeyलेखक

BPSC 70th Exam :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि BPSC ने पटना के एक सेंटर पर हुई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। जी हां, 13 दिसंबर को पटना के बापू परीक्षा केन्द्र पर हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा की तारीख़ की घोषणा अलग से की जाएगी।

बापू परीक्षा केन्द्र पर हुआ एग्जाम रद्द

गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई परीक्षा के दौरान सेंटर पर खूब हंगामा हुआ था। इस हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद डीएम ने आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। '13 दिसंबर को BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के दौरान हंगामा करने वालों में परीक्षार्थियों के रूप में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे। उनका एक ग्रुप परीक्षा भवन के बाहर भी मौजूद था। ये लोग बाहर से हंगामा करने के लिए तैयार थे। ये लोग एग्जाम कैंसिल करवाना चाहते थे।'

पटना डीएम ने सौंपी थी रिपोर्ट

ये खुलासा पटना डीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट में किया है। रविवार को पटना जिला प्रशासन ने बापू परीक्षा केंद्र में हुए हंगामे को लेकर अपनी रिपोर्ट बिहार लोक सेवा आयोग को सौंपी थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें