बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 8 अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 21 बाइक बरामद

Edited By:  |
bike chor giroh ka pardafash

लोहरदगा : खबर है झारखंड के लोहरदगा से जहां अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के आठ शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के निशानदेही पर 21 बाइक बरामद की गई है।

जानकारी मिल रही है कि जब्त की गई सभी बाइक चोरी की थी और कई अहम वारदातों में इस्तेमाल की जा चुकी थी। गिरफ्तार किये गए सभी अपराधी लोहरदगा जिले के हैं जिन्होंने इन्होंने लोहरदगा और गुमला जिले में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

लोहरदगा एसडीपीओ बीएन सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए बीएन सिंह ने बताया है कि गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

}