BIHAR NEWS : CM सचिवालय की शिकायतों पर सख्ती, लापरवाह जिलाधिकारियों की समीक्षा शुरू, सभी जिलों के लिए मई में विशेष बैठकें तय
पटना: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय के ई- कम्प्लायंस डैशबोर्ड और जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही को गंभीरता से लिया है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर लंबित मामलों की समीक्षा के लिए विशेष बैठकें तय की गई है. यह निर्देश उप सचिव कुमार विजयेंद्र की ओर से जारी किया गया है.
पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सचिवालय से लगातार प्राप्त शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है. कई मामलों में शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं,जिससे सरकार ने नाराजगी जताई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिलावार लंबित मामलों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है और सभी जिलाधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होना अनिवार्य होगा.
सरकार ने11मई से29मई2026तक अलग-अलग जिलों के लिए समीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया है. सुबह11बजे और दोपहर2:30बजे दो चरणों में बैठकें होंगी. किशनगंज,कटिहार,अररिया,पूर्णिया,दरभंगा,सुपौल,समस्तीपुर,मधुबनी,भागलपुर,बांका,मुजफ्फरपुर,पश्चिमी चंपारण,बेगूसराय,मुंगेर,सीवान,सारण,भोजपुर और वैशाली समेत कई जिलों को समीक्षा सूची में शामिल किया गया है.
सरकार का उद्देश्य मुख्यमंत्री जनता दरबार और ई- कम्प्लायंस डैशबोर्ड से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है. अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि लंबित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--