Hindi News / पति से विवाद के बाद 2 बच्चियों के साथ पानी से भरे गड्ढे...

औरंगाबाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम : पति से विवाद के बाद 2 बच्चियों के साथ पानी से भरे गड्ढे में कूदकर दी जान

Edited By:  |
aurangabad mai mahila ne uthaya khofnaak kadam aurangabad mai mahila ne uthaya khofnaak kadam

औरंगाबाद : बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां रफीगंज प्रखंड कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी 2 मासूम बेटियों के साथ पानी से भरे गड्ढे में कूदकर आत्महत्या की . घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक महिला का पति शराबी है और अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था. उसकी इस हरकत से थक हारकर सोनिया ने गांव के बाहर पानी से भरे गड्ढे में अपने दो बच्चों को फेंककर खुद भी कूद गई. ग्रामीणों ने सुबह तीनों का शव गड्ढे में पड़ा देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर घटना के बाद उसका पति फरार हो गया. मृतकों की पहचान टुन्नू रवानी की 30 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी तथा उसकी 4 वर्षीय बेटी रानी कुमारी और 3 वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट--