Hindi News / बाबा गरीब नाथ धाम को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी – मंत्री...

BIHAR NEWS : बाबा गरीब नाथ धाम को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी – मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता

Edited By:  |
bihar news

पटना:पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने इन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की संभावनाओं की समीक्षा की.

मंत्री ने रजला शिव मंदिर,केवल स्थान,तुर्की मेलागाछी,गोबरसही पोखर सहित कई स्थलों का दौरा किया. विशेष रूप से बाबा गरीब नाथ धाम के बारे में कहा कि यह जिले का प्रमुख धार्मिक केंद्र है,जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. यहां श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बेहतर पार्किंग,सफाई,रोशनी,शौचालय,वेटिंग शेड,कैफेटेरिया और वे-साइड एमेनिटीज विकसित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बाबा गरीब नाथ धाम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर पूरे बिहार का प्रमुख आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र बनाने का लक्ष्य है.

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिल रही है. बाबा गरीब नाथ धाम सहित सभी स्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित करने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे.