BIG NEWS : बिहार में मौसम बरपा रहा कहर, ठनका और आंधी-पानी से 23 लोगों की मौत
Edited By:
|
Updated :05 May, 2026, 03:10 PM(IST)
पटना: बिहार में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के कई जिलों में तेज आंधी,बारिश और वज्रपात (ठनका) की घटनाओं में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 18 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है.
सबसे अधिक प्रभावित जिलों में गया,औरंगाबाद,रोहतास,भोजपुर और वैशाली शामिल है. खासकर गया जिले में सबसे ज्यादा जनहानि की खबर सामने आई है.
बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.
आपदा और मौसम विभाग के तरफ से आज भी प्रदेशवासियों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--