Hindi News / बेतिया में कंगली थानाध्यक्ष के निजी ड्राइवर पर लाखों रुपये वसूली का आरोप,...

BIHAR NEWS : बेतिया में कंगली थानाध्यक्ष के निजी ड्राइवर पर लाखों रुपये वसूली का आरोप, वीडियो वायरल, महिला ने एसपी से की शिकायत

Edited By:  |
bihar news bihar news

बेतिया : बड़ी खबर बिहार के बेतिया से है जहां कंगली थानाध्यक्ष के निजी ड्राइवर पर लाखों रुपये वसूली करने का आरोप लगा है. इसका 50 हजार नगद लेने का वीडियो वायरल हुआ है तो वहीं फोन पे पर पैसा लेने का मामला भी उजागर हुआ है. आरोप है कि थानाध्यक्ष का उनका निजी ड्राइवर दलाल है. कंगली थानाध्यक्ष मो.लाडले पर बड़ा आरोप लगा है.

थानाध्यक्ष अपने निजी ड्राइवर के द्वारा वसूली कराते हैं. लाखों की उगाही करते हैं. नहीं देने पर झूठे मुकदमे में जेल भेज देते हैं. कंगली थानाध्यक्ष पर निर्मला देवी ने बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन एवं डीआईजी हरकिशोर राय को आवेदन दिया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि थानाध्यक्ष उसके पति प्रमेश कुमार सिलेंडर मामले में गिरफ्तार किया और छोड़ने के लिए चार लाख रिश्वत की मांग की. नहीं देने पर उसे जेल भेज दिया. अगले दिन उनका निजी ड्राइवर निर्मला देवी के पास पहुंचा और डायरी में मदद करने के लिए 90 हजार की मांग की. निर्मला देवी ने थानाध्यक्ष के निजी ड्राइवर को 49 हजार नगद दिया जिसका वीडियो बना लिया 31हजार फिर दूसरे दिन दिया.

पति के जेल से छूटने के बाद पत्नी ने बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन और डीआईजी हरकिशोर राय को आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है.

बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया है कि पीड़िता के आवेदन की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर थानाध्यक्ष और उनके ड्राइवर पर कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने बताया कि इस मामले में बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी.

बेतिया से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट--