Live

BIG NEWS

बोकारो के बालीडीह में फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरने से बिहार के रहनेवाले मजदूर की मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: बड़ी खबर बोकारो से है जहां बालीडीह स्थितइंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक बार फिर हादसा हुआ है. पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में काम के दौरान ऊंचाई से गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि बालीडीह स्थित पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में बिहार के छपरा के रहने वाले 25 वर्षीय आशुतोष कुमार राय काम के दौरान अचानक ऊंचाई से गिर गया. मृतक कंपनी में फीटर का काम करता था और झोपड़ी कॉलोनी में रहता था. घटना के बाद घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री में स्थानीय लोगों और मजदूरों का जमावड़ा लग गया. लोग मुआवजे की मांग करने लगे. प्रबंधन और स्थानीय नेताओं के पहल पर मृतक के पिता को 13 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी. इसके साथ-साथ क्रिया कर्म के लिए एक लाख नगद देने का भी निर्णय लिया गया.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि लगातार हादसे इंडस्ट्रीज में हो रहे हैं,जो काफी चिंताजनक है. बिना सेफ्टी के काम करने से इस तरह की घटना हो रही है. इस पर तत्काल रोक लगना चाहिए.

वहीं प्लांट के एजीएम असीम चक्रवर्ती ने बताया कि घटना उतारने के दौरान हुई थी. मजदूर ने सभी सेफ्टी मेजर एस का पालन किया था. लेकिन सेट में पैर फंसने के कारण वो नीचे गिरा. प्रबंधन ने 13 लाख मुआवजा देने का निर्णय लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें