BIG NEWS : पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार ने ई-फाइलिंग सेंटर का किया उद्घाटन

Edited By:  |
big news

Patna : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने हाईकोर्ट में नये ई-फाइलिंग सेंटर का उद्घाटन किया. ये हाईकोर्ट की व्यवस्था की आधुनिकीकरण में नया और प्रभावी कदम है.

हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस ई-फाइलिंग सेंटर के उद्घाटन को तकनीकी सेवा को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. इससे सभी तरह की फाइलिंग व्यवस्था में तेजी आएगी. उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में कम्प्यूटरीकृत, डिजिटिलाइजेशन और आधुनिक तरीके से फाइलिंग होगा जिससे आसानी और तेजी से काम हो सकेगा.

उन्होंने बताया कि पेपरलेस कोर्ट की ओर हम कार्रवाई कर रहे हैं. चीफ जस्टिस साहू इससे पहले ओड़िशा में भी पेपरलेस कोर्ट को प्रोत्साहित करते रहे हैं.

यहाँ चीफ जस्टिस के कोर्ट को पेपरलेस बनाया जा चुका है. साथ ही अन्य कोर्टों को पेपरलेस बनाने की कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता का समय है.

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 31 जिले हैं. ये प्रयास किया जा रहा है कि हर जिले के एक मैजिस्टेरियल कोर्ट और स्पेशल कोर्ट को मार्च,2026 तक पेपरलेस बनाया जाय.

हम तभी दुनिया में बने रह सकेंगे,जब हम आधुनिक तरीके और तकनीक अपनायेंगे. उन्होंने जानकारी दी कि वे अभी कुछ दिनों पहले एक कांफ्रेंस में भाग लेकर लौटे,जिसका उद्घाटन भारत के चीफ जस्टिस ने किया. उसमें तकनीकी और आधुनिक सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा है,जिससे विश्व जुड़ रहा है.

इस अवसर पर बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही भी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि सभी तरह की फाइलिंग के लिए ये व्यवस्था बनायी गयी. जो काम मैन्युअल तरीके से किया जाता था,अब ये कम्प्यूटर के माध्यम से कार्य होने से वकीलों और उनके स्टाफ को भी काफी सुविधा होगी.

उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस इस दिशा में काफी सक्रिय हैं. तकनीक का इस्तेमाल और लाभ लेने से लंबित मामलों की संख्या कम होगी और कोर्ट अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा.

इस अवसर पर पटना हाईकोर्ट के जज,अधिकारीगण व अधिवक्ता उपस्थित रहे.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--