Hindi News / बिहार के संस्कृत विद्यालयों के लिए बनेगा नया SOP, जुलाई तक लागू होने...

BIG NEWS : बिहार के संस्कृत विद्यालयों के लिए बनेगा नया SOP, जुलाई तक लागू होने की उम्मीद

Edited By:  |
big news

पटना: प्रदेश के सभी संस्कृत विद्यालय अब मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत संचालित होंगे.शिक्षा विभाग ने संस्कृत स्कूलों की व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.संस्कृत शिक्षा बोर्ड के कार्यालय को इंटरमीडिएट काउंसिल भवन में स्थानांतरित किया जाएगा.नई व्यवस्था से विद्यालयों की सभी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी.

किस विद्यालय को कितना अनुदान मिला, इसकी निगरानी आसान होगी.बंद हो चुके और संचालित विद्यालयों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा.शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया को नियमित और पारदर्शी बनाया जाएगा.छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में नियुक्ति की तैयारी होगी.शिक्षा विभाग संस्कृत विद्यालयों के संचालन में एकरूपता और जवाबदेही लाना चाहता है.जुलाई2026 तकSOP जारी होने की संभावना जताई गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--