Hindi News / धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान अब नाम बदलकर छिपा है पाकिस्तान में, सुरक्षा...

BIG BREAKING : धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान अब नाम बदलकर छिपा है पाकिस्तान में, सुरक्षा एजेंसियों को मिला नया ID कार्ड

Edited By:  |
big breaking

रांची: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान केवल झारखंड पुलिस के लिए ही नहीं बल्कि अब ये एनआईए के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुका है. सूत्रों के अनुसार वो अब पाकिस्तान में भी अपनी पहचान बना ली है. वहां‘फैज खान’नाम से वो जाना जाता है.

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार,प्रिंस खान ने पाकिस्तान में फर्जी पहचान पत्र बनवाया है. पहचान पत्र में उसका नाम‘फैज खान’है.

नया नाम-फैज खान

आईडी नंबर - 611918064570-6

जारी तिथि- 12मई2025

वैधता- 12मई2035

इस दस्तावेज में प्रिंस खान का नाम सामने आने के बाद एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है. झारखंड पुलिस अब उसे आधिकारिक तौर पर‘आतंकी’घोषित कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है और जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

जांच में यह बात सामने आया है कि जून2025में यूनाइटेड अरब अमिरात का वीजा खत्म होने के बाद प्रिंस खान दुबई में छिपकर था. भारतीय एजेंसियों के दबाव के बाद जब यूएई पुलिस ने उसकी तलाश तेज की,तो वह वहां से भागकर पाकिस्तान पहुंच गया.

उसके खिलाफ पहले ही ब्लू और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जा

चुके हैं,जबकि भारतीय पासपोर्ट भी रद्द किया जा चुका है.

प्रिंस खान सोशल मीडिया पर खुद को‘मेजर’के नाम से जाना जाता है. उसके खिलाफ115से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पिछले चार वर्षों में उसके गैंग से जुड़े130से अधिक अपराधियों को पुलिस जेल भेज चुकी है,लेकिन खुद प्रिंस अब भी फरार है.

प्रिंस खान का नाम धनबाद में कई सनसनीखेज वारदातों से जुड़ा रहा है—

24नवंबर2021-नया बाजार में महताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या

मई2022-हाउसिंग कॉलोनी में ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर फायरिंग

दिसंबर2022-बैंक मोड़ स्थित क्लिनिक लैब पर ताबड़तोड़ फायरिंग

फरवरी2023-रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या में नाम

मई2023-वासेपुर में इकबाल खान और ढोलू पर हमला

अक्टूबर2023-कारोबारी दीपक अग्रवाल पर जानलेवा हमला

प्रिंस खान का पाकिस्तान में छिपना भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह आपराधिक नेटवर्क से आगे बढ़कर आतंकी गतिविधियों से भी जुड़ सकता है.

अब देखना होगा कि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पकड़ने के लिए केंद्र सरकार किस तरह की कूटनीतिक और सुरक्षा रणनीति अपनाता है.