Hindi News / बगहा में बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने...

BIG BREAKING : बगहा में बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी किया क्षतिग्रस्त

Edited By:  |
big breaking

बगहा :इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बगहा से सामने आ रही है. वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़ियाड़ी बंगाली टोला में बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया. बाघ के हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है.

बताया जा रहा है कि भेड़ियाड़ी बंगाली टोला निवासी हरि बंगाली के पुत्र विजय कुमार अपने घर के पीछे खेत में घास काट रहे थे. इसी दौरान वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर आए बाघ ने अचानक विजय कुमार पर हमला कर दिया. बाघ के हमले में विजय कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी और एसडीपीओ निहार भूषण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.

वहीं,घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी को पलट भी दिया.

घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है. वहीं वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और आगे की कार्रवाई में जुटी है. फिलहाल बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

बगहा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-