Hindi News / NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने सभी 7 आरोपियों को रिमांड...

BIG BREAKING : NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने सभी 7 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ

Edited By:  |
big breaking

पटना:बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहांCentral Bureau of InvestigationनेNEET UGपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है. सीबीआई ने गिरफ्तार सभी 7 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

पेपर लीक नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की गहराई से जांच होगी. विम्स मेडिकल कॉलेज केMBBSछात्र अवधेश कुमार से भी पूछताछ होगी. सीबीआई यह पता लगाएगी कि पेपर लीक का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला था. 2 मई की रात पावापुरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान गिरफ्तारी हुई थी. कार से लाखों रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे.

मोबाइल फोन से कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और परीक्षा दस्तावेज मिले थे. नालंदा पुलिस ने मुजफ्फरपुर,मोतिहारी,सीतामढ़ी और छपरा में छापेमारी की थी. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. अब सीबीआई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.NEETपेपर लीक मामले को लेकर देशभर में एक बार फिर बड़ा बवाल शुरू हो गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--