Hindi News / जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिले सांसद खीरू महतो, झारखण्ड संगठन...

BIHAR NEWS : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिले सांसद खीरू महतो, झारखण्ड संगठन के संदर्भ में दी जानकारी

Edited By:  |
Reported By:
bihar news bihar news

पटना: राज्यसभा सांसद एवं झारखण्ड प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से पटना में मुलाक़ात की. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि मुलाक़ात के दौरान खीरू महतो ने झारखण्ड संगठन के संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी साथ ही संगठन को मज़बूत करने के लिए उनका मार्गदर्शन लिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खीरू महतो को पूरे राज्य का भ्रमण कर संगठन को और बेहतर एवं धारदार बनाने का निर्देश दिया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो झारखंड के पांचों प्रमंडलों का भ्रमण करेंगे. प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि सभी प्रमंडलों में पार्टी की बैठक होगी और इस दौरान स्थानीय नेताओं के कार्यों की भी समीक्षा होगी.

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के विभिन्न प्रमंडलों में बैठक का विवरण

संथाल परगना प्रमंडल

दिनांक - 22 मई,स्थान - साहेबगंज

दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल

दिनांक 24 मई,स्थान - गुमला

कोल्हान प्रमंडल

दिनांक - 26 मई,स्थान - जमशेदपुर

पलामू प्रमंडल

दिनांक - 28 मई,स्थान - डाल्टनगंज

उतरी छोटानागपुर

दिनांक - 30 मई,स्थान - रामगढ़