बड़ी उपलब्धि : झारखंड की बेटी निक्की प्रधान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 150 वां अंतरराष्ट्रीय मैच किए पूरे

Edited By:  |
Reported By:
badi upalabdhi

रांची : झारखंड की प्रथम महिला ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान ने अपना 150 th अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. झारखंड की बेटी निक्की प्रधान दो ओलंपिक,दो विश्व कप,दो राष्ट्रमंडल खेल सहित विश्व के सभी बड़े अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की प्रथम हॉकी खिलाड़ी है.


भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर निक्की प्रधान ने अपना 150 वां अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने का एक विशेष मील का पत्थर हासिल किया है.

निक्की प्रधान 2016 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में शामिल हुई थी और तब से निक्की ने हर महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में पूरे कनफिडेंस के साथ महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है. झारखंड में जन्मी हॉकी खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं, जब उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में भाग लिया. वह टोक्यो ओलंपिक 2020 का भी हिस्सा थीं.

निक्की प्रधान ने बार–बार टीम में अपनी योग्यता साबित की है और 2017 में महिला एशिया कप में स्वर्ण पदक और 2018 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रजत सहित कुछ उल्लेखनीय जीत का हिस्सा रही हैं.