‘अपूर्वा‘ से तारा का फर्स्ट लुक Out : खौफनाक अंदाज में नज़र आईं एक्ट्रेस, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की अपकमिंग मूवी ‘अपूर्वा‘ का फर्स्ट लुक (Apoorva First look) सामने आ गया है। फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस तारा काफी खौफनाक अंदाज (Scary Style) में नज़र आ रहीं हैं। पोस्टर में अभिनेत्री को एक दिलचस्प अवतार में देखा जा सकता है क्योंकि उनके हाथ में खून से सना हुआ एक बड़ा चाकू है। तारा सुतारिया का यह लुक इसके फऐंस के बीच खलबली पैदा कर रही हैं।
तारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया फर्स्ट लुक
‘अपूर्वा’ से फर्स्ट लुक को तारा सुतारिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर फैंस के साथ साझा किया है। आप देख सकते हैं कि तारा ने हथियार पकड़ा है और उसके हाथ खून से लथपथ हैं। पोस्टर में मूवी की रिलीज डेट (Movie Release Date) भी शेयर की गई है हालांकि इस तस्वीर में मेकर्स ने एकट्रेस के लुक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। तारा ने पोस्ट शेयर कर लिखा है- ‘जब बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखता, तो अपूर्वा खुद रास्ते बनाती है।’


बता दें कि तारा सुतारिया की अपकमिंग फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवंबर को डिज्नी+हॉटस्टार (disney+hotstar) पर रिलीज होगी। स्टार स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘अपूर्वा’ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म ‘अपूर्वा’ में तारा सुतारिया के अलावा लीड रोल में राजपाल यादव और अभिषेक मुखर्जी हैं।


