टॉपरों को मिला सम्मान : राज्यपाल रमेश बैस रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 23 टॉपरों को गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

Edited By:  |
topron ko mila sammaan

पलामू: झारखण्ड के राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस पलामू के विश्रामपुर स्थित रामचन्द्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. दीक्षांत समारोह में 23 टॉपरों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया.

राज्यपाल रमेश बैस ने कई सत्रों के डिग्री के लिए कुलपति को अधिकृत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि इतने घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहने के बावजूद विश्रामपुर में यह यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहा है.

कार्यक्रम में विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी,छतरपुर विधायक पुष्पा देवी,प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी,डीआईजी राजकुमार लकड़ा,डीसी शशिरंजन,एसपी चंदन सिन्हा समेत कई गणमान्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा शामिल हुए.