Live

सुपौल में भाजपा का आक्रोश मार्च

मंत्री नीरज बबलू का आक्रोश बढ़ाने वाला बयान, कहा-गाली देने वालों की जुबान खींच लेनी चाहिए

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सुपौल : भाजपा ने शनिवार को सुपौल में भी आक्रोश मार्च निकाला. गांधी मैदान से शुरू हुआ यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए एक सभा में तब्दील हुआ. इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. लेकिन इस दौरान मंत्री नीरज बबलू के विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है.

मंत्री नीरज बबलू ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि “जो लोग प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ अमर्यादित बातें कर रहे हैं, ऐसे लोगों की जुबान खींच लेनी चाहिए. यहां तक कि उनकी जुबान काट लेनी चाहिए.”

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री का अपमान, देश का अपमान है और जनता इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.

सुपौल से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें