STET 2026 : बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी शुरू,17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन
पटना:बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 आयोजित की जाएगी। समिति के अध्यक्ष डॉ.त्यागराजन एस.एम. ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से इंतजार था,जिसे अब खत्म कर दिया गया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। ऐसे में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित नियमों और पात्रता के आधार पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
समिति ने बताया कि STET 2026 के आयोजन का निर्णय बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में लिया गया है। यानी राज्य में माध्यमिक स्तर पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की प्रक्रिया अब आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ा दी गई है।
परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी, जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता, परीक्षा शुल्क, विषयवार विवरण, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, आधिकारिक विज्ञप्ति में स्पष्ट किए जाएंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से STET 2026 से संबंधित विज्ञप्ति 14 अगस्त 2026 तक समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े सभी नियमों की विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
ऐसे में STET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने का इंतजार करें और आवेदन शुरू होने से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। 17 अगस्त से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया बिहार के हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक अहम मौका साबित हो सकती है।
बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट